फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के लिए मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मवाना खुर्द स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पांच दिवसीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का उद्घाटन सत्र डायट प्राचार्य मनोज आर्य मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य ने किशोरावस्था की संवेदनशीलता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सही दिशा-निर्देश की आवश्यकता और जीवन कौशल प्रदान करने में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उद्घाटन के उपरांत आयोजित प्रथम तकनीकी सत्र में प्रियंका एवं डॉ. शिवराज सिंह ने प्रतिभागियों का परिचयात्मक सत्र लेते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों और रूपरेखा को स्पष्ट किया। डाॅ. मंजीत कौर खनूजा ने भारत में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और वर्तमान परिदृश्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डाॅ. पूजा शर्मा एवं पिंकी शर्मा ने किशोरों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपायों पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें