फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : तस्वीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान में पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु मिलन भवन में क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा ओम शांति का उच्चारण एवं ध्यान कराया गया। शोध संस्थान की महिला संयोजक सुगम सिंह धामा ने पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा तथा क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र तस्वीर सिंह चपराना ने धनसिंह कोतवाल के जीवन एवं 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश कुमार पटेल ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशिक्षित एवं अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर सदस्यता अभियान में तेजी लाएं।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह धामा को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी, राकेश कुमार चपराना को जिलाध्यक्ष जनपद गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। कार्यक्रम में प्रदीप गुर्जर, कैप्टन सुभाषचंद्र, भोपाल सिंह गुमी, अहलकार सिंह नागर, चेतन सिंह, जयप्रकाश धामा, रजनी रानी आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें