फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लगा प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 8वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी में बरेली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी। बुधवार से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया गया। यह शिविर 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बॉक्सर पहुंचेंगे। इसमें 20 पुरुष बॉक्सर व एक प्रशिक्षक कुल 21 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेदारी उप क्रीड़ा अधिकारी बहराइच अभिषेक कुमार को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में ही प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाली बॉक्सर प्रतिभाग कर सकेंगे। शिविर के अंत में नेशनल की टीम का चयन किया जाएगा।
इसमें कुछ बॉक्सरों को विशेष मौका भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में मेरठ मंडल के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले अर्जुन मलिक और गौरव चौहान भी शामिल होंगे। इनके अलावा लखनऊ से विकास, कानपुर से सौरभ, झांसी से मोहम्मद आजम अन्य जिलों से करन, आर्यन, रतनदीप, हर्षित, हिमांशु, श्याम मोहन, मुद्रस्सर, दुर्गेश, अंशुमन, प्रत्युष, कृष्णा, रवि, अभिषेक आदि बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे। संवाद

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें