किसान आंदोलन के चलते रेल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के अमृतसर तक जाने के कारण और रेलवे द्वारा यात्रियों को गलत सूचना देने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात यात्रियों ने ट्रेन के अमृतसर न जाने की सूचना सुनते ही हंगामा कर दिया। जबकि रेलवे की ओर से यात्रियों के टिकट अमृतसर स्टेशन तक के लिए आरक्षित थे।
सिटी स्टेशन पर गुरुवार रात 9.40 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर गाजियाबाद की ओर से पहुंची कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री सवार होना शुरू हो गए। जैसे ही यात्री ट्रेन में बैठे, टीटी ने आकर बताया कि ट्रेन सिर्फ़ अंबाला तक ही जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट
इसे लेकर यात्री परेशान हो गए हंगामा शुरू कर दिया। टीटी ने कारण भी नहीं बताया। दर्जनों यात्री ट्रेन से उतर गए। कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन से कुछ यात्री उतर गए। जिससे उन्हें रात के समय अंबाला पहुंंचकर दिक्कतें न हों।
यह भी पढ़ें: मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला
वहीं, यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से ऐसा कोई मैसेज यात्रियों को नहीं प्राप्त हुआ है। जबकि रेलवे ने 13 जनवरी को ही कोरबा-अमृतसर के अंबाला तक जाने का मैसेज मोबाइल फोन पर फ्लैश किया है। स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा और अन्य स्थलों के लिया अनेक यात्रियों ने रिटर्न टिकट कराया हुआ था, वह भी रद्द कराना पड़ा। यात्रियों में इसे लेकर रेलवे के खिलाफ आक्रोश है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/