फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से गाजियाबाद तक चलेगी मेमू

Wed, 03 Feb 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रूट पर इलेक्ट्रिक मालगाड़ी का ट्रायल सफल रहा। अब प्रतिदिन इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। गाजियाबाद से रोजाना एक मालगाड़ी मेरठ रूट पर रवाना की जा रही है। अब जल्द ही मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (मेमू) का संचालन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद-मेरठ रेल रूट के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद 26 नवंबर को इस रूट पर सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) ने निरीक्षण किया था। कई सुधार के बाद उन्होंने मेरठ रूट पर मालगाड़ी के संचालन की इजाजत दी थी। बीते शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने गाजियाबाद से मेरठ तक पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मालगाड़ी का संचालन किया। संचालन सफल होने के बाद मालगाड़ियों का आवागमन नियमित कर दिया गया है।

डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि अब रोजाना इलेक्ट्रिक मालगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। उधर, रेलवे सूत्रों की मानें तो अब गाजियाबाद से मेरठ तक मेमू ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मार्च तक इस रूट पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेरठ-खुर्जा रूट पर ईएमयू संचालन की तैयारी
हापुड़ रूट पर इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) के संचालन की तैयारी कर ली गई है। एक ईएमयू रैक भी कार शेड में तैयार कर लिया है। जल्द ही गाजियाबाद-हापुड़ रूट पर भी ईएमयू का संचालन शुरू होगा। मेरठ और हापुड़ रूट पर इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू होने से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। दोनों क्षेत्रों से लाखों लोग गाजियाबाद, साहिबाबाद और दिल्ली नौकरी और व्यापार के सिलसिले में आते-जाते हैं।

इलेक्ट्रिक पावर से दौड़ेगी  लखनऊ डबल डेकर
दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर जल्द ही लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर भी इलेक्ट्रिक पावर से दौड़ेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले रेलवे ने इस रू ट पर इलेक्ट्रिक इंजन के साथ महामना एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, लखनऊ एसी स्पेशल और आला हजरत का संचालन शुरू कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो जैसे-जैसे पावर इंजन मिल रहे हैं उन्हें ट्रेनों के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें