केएम पैसेंजर अब दो फरवरी तक के लिए रद रहेगी। ट्रेन के नहीं चलने से मेरठ-खुर्जा सेक्शन के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के कारण रेलवे ने मेरठ-खुर्जा रेल सेक्शन पर चलने वाली केएम पैसेंजर को पहले 29 जनवरी तक के लिए रद कर दिया था। 30 जनवरी से ट्रेन का संचालन सामान्य होना था।
स्टेशन पर चल रहे कार्य के पूरा नहीं होने पर इसे 2 फरवरी तक आगे बढ़ा दिया है। इस बारे में सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के चलते केएम पैसेंजर को अब 2 फरवरी तक के लिए रद किया गया है। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल से मिल चुकी है।