फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से संगम सात और नौचंदी दो घंटे लेट

Fri, 11 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोेहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। संगम और नौचंदी समेत कई ट्रेन लेट रहीं। सबसे ज्यादा देरी से संगम पहुंची।
विज्ञापन


संगम एक्सप्रेस सुबह सात बजे की बजाय सात घंटे की देरी से दोपहर दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का ठहराव यहीं होने के चलते इसे शाम को राइट टाइम इलाहाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह दस बजे पहुंची। सहारनपुर से लिंक नौचंदी के देरी से आने के चलते एक घंटा देरी से रवाना की जा सकी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्यादा कोहरा नहीं था, लेकिन पहले से लेट चलने के कारण ही ट्रेनें समय पर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें