फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और सड़कों पर खड़े वाहन बिगाड़ रहे ट्रैफिक की चाल, अभियान चलाना भूला विभाग

Fri, 30 Nov 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में अतिक्रमण एक बड़ी वजह साबित हो रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर दूर तक फैला सामान तो जाम की वजह है ही, लेकिन अब इन प्रतिष्ठानों के बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अतिक्रमण और सड़क पर पार्किंग के कारण शहर की सड़कें संकरी हो रहीं हैं। ऐसे में ज्यादातर सड़कों पर जाम लग रहा है। यातायात माह का प्लान भी पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


यातायात पुलिस जाम का स्थाई समाधान निकाल पाने में विफल हो रही है। सड़कों पर मनमाने ढंग से फर्राटा भर रहे वाहन हों या फिर बाजारों में फैला अतिक्रमण, दोनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अतिक्रमण इन दिनों जाम की सबसे बड़ी वजह है। आलम यह है कि सड़कों पर पूरे दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। हालात तब और विकट हो जाते हैं, जब किसी प्रतिष्ठान के आगे वाहनों की कतार लगने लगती है। बेगमब्रिज से लेकर ईव्ज चौराहे तक और यहां ईव्ज चौराहे से कचहरी, हापुड़ अड्डा और बुढ़ानागेट की ओर जाने वाले रास्ते पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों से सड़कें संकरी हो रही है, जिससे जाम लग रहा है।

इसी तरह के हालात दिल्ली रोड पर सोतीगंज से जलीकोठी और यहां से खैरनगर, रेलवे रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर हैं। कई जगह रास्ता संकरा है, फिर भी वाहन खड़े कर दिये जाते हैं ऐसे में गाड़ियां फंस जाती हैं। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर और घंटाघर से छतरी वाले पीर तक सड़कों पर खड़े वाहन व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। शहर के अंदर भी अधिकांश जगहों पर ऐसी ही स्थिति हर रोज देखने को मिलती है। आरजी कॉलेज से बच्चा पार्क जाने वाले रास्ते पर तो सड़क पर ही गैराज चल रहे हैं। जिससे आधी सड़क घिर जाती है, ऐसे में अन्य वाहनों को निकलने में मुश्किल होती है और जाम लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग न होना बड़ी समस्या
शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होना बड़ी समस्या बन रहा है। वाहन सड़कों पर पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में जाम लगना तय है। अब तो अंदरूनी रास्तों से भी निकलना दूभर हो गया है। नियमों को ताक पर रखकर बनाए गये कॉम्प्लेक्स जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। यहां आने वाले ग्राहक सड़कों पर अपने दुपहिया और चौपहिया वाहन खड़े कर शॉपिंग में व्यस्त हो जाते हैं और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। 

हटाया जाएगा अतिक्रमण
यातायात माह के प्लान में अतिक्रमण भी शामिल है।  प्रमुख मार्गों पर पुलिस और नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। ताकि जाम से निपटा जा सके। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 

ठेले भी लगा रहे जाम
शहर की सड़कों पर ठेले, खोमचे संचालकों की मनमानी भी जाम की वजह बन रही है। अधिकांश सर्विस रोड पर ठेला संचालकों का कब्जा है। अभी तक सर्विस रोड जाम से निजात में सहायक बनती थी।  दिल्ली रोड पर कई जगह ऐसे हालात हैं, जहां सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। जाम के समय यही ठेले-खोमचे स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ने का काम करते हैं और खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें