फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों-परिचालकों को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन

मेरठ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को भैसाली डिपो में रोडवेज के चालकों व परिचालकों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने कठपुतली के माध्यम से जागरूकता फैलाई। साथ ही बसों की फिटनेस ठीक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, यातायात निरीक्षक बसंत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दिनेश कुमार, सुधीर सिंह और अमित तिवारी ने रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। बस में यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बसों की फिटनेस भी ठीक होनी चाहिए। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान कलाकारों ने सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और कठपुतली के माध्यम से जागरूक किया। कार्यशाला में लगभग 200 चालकों व परिचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें