फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीसरे दिन भी बामनौली सोती पुल पर आवागमन नहीं

विज्ञापन
बामनोली सोती नदी के पुल कार्य करते लोक निर्माण विभाग की टीम स्रोत संवाद
विज्ञापन
- मुख्य मार्ग से खादर क्षेत्र का संपर्क कटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। नए गांव से मखदूमपुर तक जाने वाले करीब 22 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर स्थित बामनौली के पास सोती नदी पर बन रहे पुल के कारण तीसरे दिन भी आवागमन बहाल नहीं हो सका। पुल का निर्माण कार्य अधूरा होने और बारिश के चलते अस्थायी मार्ग बह जाने से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग बंद है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब छह माह पहले इस मार्ग के चौड़ीकरण और पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण के दौरान आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता बनाया गया था, लेकिन लगातार बारिश से सोती नदी में आए उफान के कारण यह रास्ता बह गया। दूसरी ओर पुल का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार को तीसरे दिन भी जेसीबी की मदद से मार्ग से मिट्टी हटाने का कार्य चलता रहा, लेकिन आवागमन शुरू नहीं कराया जा सका। बाइक सवार किसी तरह जान जोखिम में डालकर निकलते रहे। जबकि कार, ट्रैक्टर, बस और अन्य बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों से हस्तिनापुर और खादर क्षेत्र के गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिक्की, अनुज, नीरज, गुरदीप, पंकज चौधरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने के बाद से निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। समय पर कार्य पूरा न होने से बारिश के दौरान सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण में तेजी लाकर जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की थीं परंतु आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे खादर क्षेत्र के हजारों लोगों को लंबे समय बाद भी राहत नहीं मिली।
कोट...
लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द बामनौली मार्ग पर सोती नदी के पुल को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें