फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस को मिलेंगे 150 कर्मचारी, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यातायात पुलिस को एक महीने बाद 150 और कर्मचारी मिलेंगे। ऐेसे में कर्मचारी बढ़ने पर शहर से लेकर देहात तक की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। मेरठ जोन के सात जिलों को 475 कर्मचारी मिलेंगे। मेरठ जनपद को 150 कर्मचारी मिलेंगे। इनमें एक टीआई, चार टीएसआई, 35 हेडकांस्टेबल, 9 महिला हेडकांस्टेबल, 81 कांस्टेबल और 20 महिला कांस्टेबल शामिल है। यदि बात मौजूदा कर्मचारियों की करें तो अभी तक टोटल 321 कर्मचारी यातायात पुलिस विभाग में है। इनमें चार टीआई, 47 टीएसआई, 53 हेडकांस्टेबल, 216 कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि आवंटित कर्मचारियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें यातायात पुलिस विभाग में काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 150 कर्मचारियों के बढ़ने से सभी स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती बढ़ जाएगी, ऐसे में यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें