सुनील कैथवास....श्री बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
मेरठ। श्री बाबा झारखंडी महादेव शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हुई। वृंदावन से आए व्यास पीठ डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने परीक्षित मोक्ष, सुदामा चरित्र, यदुवंश को श्राप सहित अन्य प्रसंग सुनाए। डॉ. शास्त्री ने बताया कि सुदामा भगवान कृष्ण के अनन्य मित्र थे। उन्होंने भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण किया। अत्यंत गरीबी के बाद भी उन्होंने हमेशा सदमार्ग और कर्तव्य परायणता के मार्ग का अनुशीलन किया। कथा श्रवण करने वालों में अशोक कुमार, अनिल रस्तौगी, अरुण अग्रवाल, अमन अग्रवाल, राजेश शर्मा रहे।