फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिनभर मुख्य मार्ग पर बने रहे जाम के हालात

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगा जाम। ( मवाना)
विज्ञापन
एसडीएम बोले- 11 दिसंबर के बाद नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर में जाम की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस समाधान पुलिस प्रशासन व नगर पालिका के पास नहीं है। नगर के मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हो गए हैं। मुख्य मार्ग से जाम के कारण पैदल चलना तक दूभर हो रहा है। सोमवार को भी पूरे दिन मुख्य मार्ग पर जाम के हालात रहे।
नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या स्थायी हो गई है। सुबह प्रतिष्ठान खुलते ही फुटपाथ अस्थायी अतिक्रमण कर लिया जाता है। कहीं फल विक्रेता सड़क किनारे अपनी ठेली लगा लेते हैं तो कहीं वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण पैदल चलने वाले लोगों व वाहनों के चलने के लिए केवल सड़क ही बचती है। वहीं दिनभर बसों, ट्रक, थ्री व्हीलर आदि वाहनों का आवागमन रहता है। अतिक्रमण के कारण थाने से लेकर मेरठ रोड पुलिस चौकी तक जाम लग जाता है। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब लोगों को जाम से जूझना न पड़ा हो।
विज्ञापन

वहीं गन्ना लदे वाहनों और टोल से बचने के लिए हाईवे को छोड़कर मवाना से गुजने वाले भारी व अन्य वाहनों के कारण मवाना नगर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव पूरे दिन रहता है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के पास जाम से निजात के लिए कोई योजना नहीं है। यदा कदा ही नगर पालिका चंद घटों के लिए अतिक्रमण हटवाकर अपनी डयूटी की इतिश्री कर लेती है। सोमवार को पूरे दिन मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बने रहे लेकिन यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सड़क पर कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल एसआईआर में व्यस्त हैं। 11 दिसंबर के बाद नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य मार्ग पर लगा जाम। ( मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें