फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगानगर में ठेके के कारण लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर रोड शनि मंदिर के पास से अंग्रेजी शराब का ठेका
विज्ञापन


सड़क पर वाहन खड़े कर ठेके से खरीदकर वहीं पीते हैं शराब

पहले जिलाधिकारी से हो चुकी है शिकायत

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। डिवाइडर रोड पर शनि मंदिर के पास शराब के ठेके की वजह से हर-रोज शाम के जाम की स्थिति बनती है। लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा कर वहीं, शराब पीने लगते हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है।

गंगानगर डिवाइडर रोड पर शनि मंदिर है। उससे 50 मीटर की दूरी पर सड़क के दूसरी ओर गंगासागर-1 अंग्रेजी शराब व बीयर का ठेका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हर-रोज शाम को लोग कार, बाइक सड़क पर खड़ी कर शराब खरीदने लगते हैं। काफी लोग वहीं, कार में बैठकर शराब पीते हैं। पास में ही आई- ब्लॉक की ओर जाने वाली सड़क का कट है। इसके चलते वहां जाम लगता है, लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है यह अब स्थायी समस्या बनती जा रही है। वहां, थाना पुलिस भी गश्त नहीं करती है इसके चलते लोग बेफिक्र गाड़ी खड़ी करते हैं। लोगों के मुताबिक जाम लगते के चलते एक माह पूर्व पुलिस ने पार्क के बाहर लगने वाले ठेके, फूड कोर्ट को हटवाया था। परंतु इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले लोग
हम हर-रोज जाम की स्थिति को देखते हैं, शराब खरीदने आने वालों से जाम लगाने को लेकर कोई विरोध नहीं कर पाता है। - दीपक चौहान

कॉलोनी का मुख्य रास्ता यहीं से है, जाम परेशानी में डालता है, अक्सर यहां लोगों को झगड़ते हुए देख जा सकता है। स्थानीय प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। शशांक

हमने करीब 6 माह पहले इस ठेके की समस्या को लेकर लिखित शिकायत की थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। - विकास सिंह

ठेके के चलते आसपास कई चिकन शॉप खुल गई हैं, पहले डिवाइडर रोड पर ऐसा कुछ नहीं था। इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जरूरत है। - योगेश कुमार
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें