मेरठ। मेरठ- हापुड़ रेल लाइन की मरम्मत के लिए पांच दिनों तक खरखौदा में फाटक संख्या 47/सी बंद रहेगा। इस कारण 15 से 19 अक्तूबर तक मेरठ- हापुड़ मार्ग को जोड़ने वाला खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर मार्ग भी बंद रहेगा। खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग मेरठ-दिल्ली हाईवे को भी जोड़ता है। बुलंदशहर रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इस संबंध में एसपी यातायात मेरठ को पत्र भेजा है। बताया कि मेरठ और खरखौदा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन की मरम्मत की जानी है। इसी कारण फाटक संख्या 47/सी को 15 अक्तूबर की सुबह सात बजे से लेकर 19 अक्तूबर की रात्रि आठ बजे तक बंद रखा जाएगा। ब्यूरो