मेरठ। मेट्रो प्लाजा स्थित एक होटल में शुक्रवार को बेटियां फाउंडेशन द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियां फाउंडेशन प्रबंध निदेशक प्रांजल जैन ने बताया कि 19 सितंबर को आईएमए हाल में एक फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल फैशन शो रहेगा।
विज्ञापन
इस फैशन के चार राउंड होंगे। प्रथम वर्ग में डेरे से 19 वर्ष तक की महिलाएं भाग लेंगी। द्वितीय भाग में 20 से 40 वर्ष और तृतीय भाग में 41 से 60 वर्ष की महिलाएं भाग लेंगी। अंतिम राउंड कपल का होगा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वॉइस सेक्रेटरी प्रीति श्रीवास्तव और सीमा रानी ने बताया कि आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जा रहे है। इस फाउंडेशन से 10 नए लोग जुड़ने जा रहे हैं। उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
जिला यूथ ऑफिसर लक्ष्मी गिरि ने बताया कि यह फाउंडेशन बेटियां बचाओ सृष्टि सजाओं के तहत कार्य कर रहीं हैं जिसका मुख्य कार्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर प्रांजल जैन, यशवी धवन, स्टेट, प्रीति श्रीवास्तव,सीमा रानी,राधिका अत्री, लक्ष्मी गिटी, जान माला गोस्वामी,पूनम गोस्वामी, दीपा जैन,मनीषा जैन मौजूद रहे।