मेरठ। शिवांगी संगीत महाविद्यालय में मंगलवार को नवरात्रि उत्सव आयोजित किया गया। उत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष राजेश शर्मा और निदेशिका ऋचा शर्मा ने किया। गणेश वंदना में प्रथम, सुमित, वंश, तुषार, रघुनाथ और देवप्रतिम ने कार्यक्रम की शुरूआत की। संस्थान की निदेशिका ऋचा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के ऐसे आयोजनों से बच्चों में परंपरा, संस्कृति और भक्ति के प्रति प्रेम व गर्व की भावना पैदा होती है।जय जय जगजननी देवी पर हर्षिता, अपर्णा, सुनाया और अमीशी ने प्रस्तुति दी। तबला वादन मोहम्मद फारूक ने किया। मंच संचालन वर्णिका पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजा बलूनी, रुचि बलूनी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। साथ ही शिवांगी संस्थान के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सप्तक शर्मा, डॉ. तनुश्री कश्यप शर्मा, तबला संगत मोहम्मद फारूक, हारमोनियम संगत मोहम्मद शाहबाज, मंजु शर्मा, प्रतीक्षा, शिवानी, वंदिता, गुन, अमीषा आदि उपस्थित रहीं।