मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक मिनाक्षीपुरम स्थित मुख्यालय पर हुई। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर और विद्युत निगम की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल तीन फरवरी को प्रबंधक निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय का घेराव करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना करते हुए विद्युत निगम स्मार्ट मीटर लगा रहा है। छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू उद्योग पहले ही महंगाई और ऑनलाइन व्यापार से पहले ही त्रस्त हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर उनकी कमर तोड़ देंगे। बैठक में राजकुमार त्यागी, सुशील जैन, अतुल्य गुप्ता, गौरव गोयल, संजय कुमार, इसरार सिद्धकी, रामोतार, कुलभूषण, विजय मान आदि रहे।