फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#GST के विरोध में बिखरे व्यापारी, कुछ दुकानें खुली लेकिन रहा सन्नाटा

Sat, 01 Jul 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दुकानें खुली लेकिन दिनभर रहा सन्नाटा
विज्ञापन
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के विरोध में शनिवार को भी कई व्यापारी संगठनों ने दुकानें बंद रखीं। वहीं कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोली, लेकिन शहर में दिनभर सन्नाटा रहा। कुछ व्यापारी तो ऐसे भी सामने आये जिन्हें जीएसटी के बारे में अभी पूरी जानकारी भी नहीं हैं। 
विज्ञापन


वहीं जीएसटी का विरोध कर रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को मेघदूत चौराहे के पास जीएसटी की खामियों का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया था।

व्यापारी संगठनों ने जीएसटी की खामियों को दूर करने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में एसीएम को सौंपा। शहर में खंदक बाजार, घंटाघर, हापुड़ रोड, वैली बाजार, आबूलेन, खैरनगर और सर्राफा बाजार आदि में कुछ दुकानें बंद रहीं, जबकि अधिकांश खुलीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा मवाना, इंचौली, सरधना, खरखौदा आदि में काफी दुकानें बंद रहीं। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार व्यापारिक संगठनों के सुझावों को स्वीकार कर विसंगतियां दूर करे। उन्होंने कहा कि साल में तीन बार विवरणिका दाखिल करना व्यापारियों के लिए समस्या खड़ी करेगा। वहीं, कपड़ा व्यापारियों का बंद चौथे दिन भी जारी रहा। वे 27 जून से बाजार बंद कर इसका विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ, संयुक्त व्यापार संघ तटस्थ भूमिका में रहा। उसने बंद कर रहे व्यापारियों का न समर्थन किया और न ही विरोध।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक संगठनों ने जीएसटी के खिलाफ काला झंडा फहराया

व्यापारी दिखे नाखुश
जीएसटी के खिलाफ व्यापारी ही नहीं बल्कि धार्मिक संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक जुलाई को भविष्य के लिए काला दिवस के रूप में मनाने और रात में अपने कार्यालय पर काला झंडा फहराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार रात को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने काला झंडा फहराया। इनका कहना है कि भाजपा के द्वारा लागू किया जा रहा जीएसटी कानून विदेशी है। जिस जीएसटी कानून का कुछ समय पहले भाजपाई विरोध कर रहे थे, उसी कानून को लागू करके अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर 30 जून की मध्य रात्रि के बाद काला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत, सोनू पंडित आदि मुख्य रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें