मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी की जमीन पर कब्जे को लेकर मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल, उमाशंकर के साथ पीड़ित व्यापारी अतुल गुप्ता के साथ एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन से मिले। पीड़ित देहली गेट निवासी अतुल ने बताया कि कुछ समय पहले पाल रेजिडेंसी बिजली बंबा बाईपास में अपनी कुछ जमीन दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने कब्जा रखी है। अतुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि इरशाद के कहने पर कुछ समय से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद