- एसपी सिटी बोले वीडियो की कर रहे जांच, होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
लालकुर्ती पैंठ बाजार में ग्राहकों को आवाज देकर दुकान पर बुलाने के लिए कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। एक बार फिर मारपीट हो गई। जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने लालकुर्ती पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसपी सिटी का कहना है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने मांग की वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर मारपीट और अराजकता करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।