फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली-चम्मच लेकर बाजारों में पहुंचे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाली-चम्मच लेकर बाजारों में पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पांच बाजारों के पदाधिकारियों के साथ हाथों में थाली और चम्मच लेकर व्यापारियों ने बाजार खोलने की मांग उठाई। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों की सिटी मजिस्ट्रेट के साथ घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस में बैठक हुई। यहां व्यापारियों को रविवार तक बाजार खुलने के बारे में आश्वस्त किया। इस दौरान पांचों बाजार में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

महामारी के चलते 80 दिन के लॉकडाउन के बाद बफर जोन के 50 फीसदी बाजार खोल दिए गए। हालांकि शहर सराफा, लाला का बाजार, वैली बाजार, बजाजा बाजार, कागजी बाजार बंद हैं। इसके विरोध में पांचों संगठनों ने बृहस्पतिवार सुबह दुकानों के बाहर खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से थाली और चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय किया था। सभी व्यापारी निर्धारित समय पर अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंच गए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इसका कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। हालांकि अन्य व्यापारियों ने मामले को शांत कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री संजय जैन भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया। यहां व्यापारियों ने बताया कि 500 मीटर के दायरे से बाहर वैली बाजार, कागजी बाजार, सराफा बाजार, जौहरी बाजार, लाला का बाजार हैं। इन्हें भी अतिशीघ्र खोला जाना चाहिए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि सीमा निर्धारण के बाद तीन दिन में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। सराफा बाजार के पदाधिकारियों में सुभाष और हर्ष जैन ने बताया कि रविवार तक सराकात्मक निर्णय आ जाएगा। बैठक में लाला के बाजार से अध्यक्ष कपिल चौबे, महामंत्री दीपक अग्रवाल, जौहरी बाजार से अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, महामंत्री ऋषि जौहरी, वैली बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद और महामंत्री रोहित शर्मा, मनोज गर्ग, विकास रस्तोगी, गुलशन पाहवा, नरेश माहेश्वरी, विशाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें