सरधना। मोहल्ला गांधी नगर निवासी संयम जैन मारपीट के बाद परिजनों के साथ तहरीर देते हुए। स्वयं
सरधना। नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी व्यापारी संयम जैन पुत्र अरुण जैन को एडवांस रुपये नहीं देने पर पीट दिया गया। पीड़ित ने सरधना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संयम जैन ने तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 8:00 बजे वह कालंद चुंगी स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच आरोपी आया और उससे एडवांस में रुपये मांगने लगा। उसने आरोपी को रुपये देने इन्कार किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।