मेरठ। भावनपुर थाना के गांव नंगलाशाहू निवासी रिजवान और कासिम सोमवार को देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर हरियाणा धान की पराली लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बीएनजी स्कूल के समीप नाले के पुल पर पहुंचे तभी आगे से तेज गति से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले की दीवार तोड़कर नाले में पलट गया। दोनों ट्रैक्टर सवारों ने कूदकर जान बचाई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से रोड पर काफी देर तक जाम लग रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया। संवाद