मेरठ। तेजपाल सिंह रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया।उन्होंने मंडलायुक्त से दिल्ली रोड पर तेजपाल सिंह एनक्लेव के सामने पुल के नीचे सड़क से अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण कराने की मांग की। मंडलायुक्त ने आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता को सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएन मल्होत्रा, गौरव गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, शिवकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद