फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर के हुए टुकड़े, बाल-बाल बचा चालक

Sat, 31 Dec 2022 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के टुकड़े हो गए। वहीं इस भीषण हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और उस पर सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूरपुर मुजविदा गांव का रहने वाला किसान मनोज पुत्र आनन्द गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बागपत शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: कल से बदल जाएंगे गाड़ी से लेकर बैंक लॉकर के नियम, बैंकों को आरबीआई ने जारी की नई गाइडलाइन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और ईंट ढोने वाला ट्रक हाईवे किनारे नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे के बाद चालक व मजदूर ट्रक छोड़कर भाग गए और किसान मनोज व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकाला। उधर जानकारी होने पर घायल किसान के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल किसान का निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन


घायल किसान की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें