फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के मामले में दो बदमाशों को किया ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूट के मामले में दो बदमाशों को किया ट्रेस
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर रविवार शाम व्यापारी की दुकान में हुई लूट के मामले में सीओ और एसओ ने पांच स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखी। बदमाश नकाब लगाकर लूट करने पहुंचे थे। फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को पुलिस ने ट्रेस किया है।
विज्ञापन

टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित गंगा कॉलोनी निवासी अनूप बंसल पुत्र अतलेश बंसल की बागपत रोड पर मलियाना चौकी के पास नक्ष ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना की दुकान है। रविवार शाम अनूप दुकान पर थे। तभी चार बदमाश हेलमेट और नकाब लगाकर दुकान में घुसे और गल्ला लूट लिया। जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए तहरीर दी। चार बदमाश अंदर घुसे थे और दो बदमाश बाहर खड़े थे। सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ टीपीनगर दिनेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पड़ताल की। सीओ का कहना है कि बाइक पर चार बदमाश थे। तीन बदमाश दुकान में घुसे थे। व्यापारी ने जो फायरिंग का आरोप लगाया था वह सीसीटीवी फुटेज में नहीं पाया गया। तहरीर के आधार पर लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें