मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने आठ फरवरी को लापता हुए 14 वर्षीय बालक को ढूंढ निकाला है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, स्थानीय सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। इन सभी माध्यमों से जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार रात को बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।