फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से पर्स और मोबाइल लूटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के पीएम आवास योजना के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला अनीता से उसका पर्स और मोबाइल लूट लिया। घटना शनिवार शाम की है जब अनीता अपनी दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी। रिंग रोड के पास पहुंचते ही तीन बदमाश बाइक पर आए और उनका पर्स छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने अनीता से मारपीट भी की। पीड़िता अनीता ने बताया कि पर्स में कुछ नकदी, मोबाइल और जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें