फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर में अवैध शराब की सौदागर महिलाएं  

Thu, 24 May 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 टीपी नगर क्षेत्र की बस्तियों में अवैध शराब का तिलिस्म तोड़ने के लिए एसपी सिटी बुधवार को छह थानों की पुलिस फोर्स लेकर उतर गए। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद छह बस्तियों में सात मुख्य प्वाइंटों को चिह्नित करते हुए घरों पर छापामारी की गई। जहां घरों में महिलाएं शराब का सौदा करती मिलीं। सर्च अभियान के दौरान महिलाएं घरों को छोड़कर भाग निकलीं। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर तलाशी ली। एक मकान से मिलावटी शराब तो दूसरे से पांच पेटी शराब के साथ दो युवक दबोचे गए। तीन महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह छापामारी टीपी नगर, ब्रह्मपुरी, परतापुर, रेलवे रोड, देहली गेट और महिला थानाध्यक्षों और फोर्स के साथ किशनपुरा, मलियाना, शेखपुरा, मलियाना ,नई बस्ती, चौहानपुरी में सात स्थानों को चिह्नित कर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के साथ शुरू की गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

भीम जेल में, पत्नी ने संभाली कमान 
पुलिस के अनुसार चौहानपुरी में भीम के मकान पर दबिश दी गई। भीम जेल में है। लेकिन उसकी पत्नी घर में ही शराब बेच रही थी। पुलिस को देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर भीम की पत्नी भाग गई। उसके घर से दो पेटी शराब बरामद की गई। पता चला कि पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अवैध धंधा चला रही थी।
विज्ञापन


दो महिलाएं बेच रही थीं शराब 
इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार शेखपुरा में रामवती, निर्मला और रीतू नाम की तीन महिलाओं के शराब बेचने की सूचना थी। पुलिस ने पहले यहां सादी वर्दी में टीम लगा दी थी। बाद में छापा मारा गया। रामवती बुजुर्ग है। बकौल इंस्पेक्टर रामवती और निर्मला पुलिस को देखकर भाग गईं। इनके यहां भी शराब मिली। रामवती का बेटा संपूर्ण घर में मिला। उसके घर से एक कैन में अपमिश्रित शराब बरामद हुई। दो महिलाओं और संपूर्ण के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एक मकान से आजाद को शराब बेचते पकड़ा गया।

घर के ताले बंद कर भागे 
शेखपुरा में दबिश के बाद कुछ लोग घर के ताले बंद कर भाग गए। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर के ताले खुलवाकर तलाशी ली। एसपी सिटी ने खुद छतों पर चढ़कर जांच की। कुछ जगहों से शराब मिली ।

साहब! बंद कराओ ये धंधा
शेखपुरा और मलियाना में दबिश के दौरान लोगों ने एसपी सिटी रणविजय सिंह से कहा कि यहां तो घर×घर में लोग शराब बेचते हैं। चबूतरों पर बैठकर महिलाएं शराब बेचती हैं और लोग शराब पीते हैं। बहू बेटियां भी परेशान हैं। एसपी सिटी ने कहा कि अब ये सब नहीं चलेगा। लोग पुलिस को सूचना दें। 

यहां कुछ नहीं मिला
पुलिस के अनुसार होली चौक पर कृष्ण, किशनपुरा में नरेश, मलियाना में पिलेंदर सहित आधा दर्जन घरों में दबिश दी। लेकिन यहां पर कुछ नहीं मिला। 

‘अमर उजाला’ ने उठाया था मामला
‘अमर उजाला’ ने 22 मई के अंक में टीपी नगर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का मुद्दा उठाया था। बताया गया था कि घरों में किस तरह शराब बिक रही है। यहां गुटबाजी बवाल करा सकती है। अमर उजाला की खबर का पुलिस-प्रशासन ने संज्ञान लिया और एसपी सिटी ने खुद टीम बनाकर ये छापामारी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें