फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आला अफसरों ने खींचा व्यवस्था और सुरक्षा का अंतिम खाका, तिरंगे के रूप में सजाए गए पंडाल

Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित होने वाले प्रबुद्घजीवी सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसको लेकर आला अफसर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विक्टोरिया पार्क में आयोजित होने वाले प्रबुद्घजीवी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर आला अफसर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, नगरायुक्त अमित पाल शर्मा समेत तमाम आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मुख्य मंच का निरीक्षण किया और इसकी व्यवस्था देखी। उन्होंने तैयारियों में लगे अधिकारियों से लोगों के बैठने और उनके प्रवेश की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रवेश करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसपी ट्रैफिक को भी दिशा निर्देश जारी किए। एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वाहन पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी रोहित सजवान समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम, 517 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन


सीएम के साथ मंच पर 20 लोग बैठेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर 20 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई हैं। मंच पर बैठने वालों में मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मंच पर सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मियों को ही जाने की इजाजत होगी। मुख्य मंच के अलावा एक अन्य मंच भी तैयार किया गया है। इस पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए दो छोटे रेस्ट रूम भी कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हैं।

20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था, तिरंगे का रूप दिया पंडाल को
कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मंच के अलावा तीन पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें विशिष्ठ अतिथि व अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पूरे कार्यक्रम स्थल को तिरंगे का रूप दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग पुलिसलाइन के सामने स्थित गेट नं. 1 से प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो से अधिकारी व जनप्रितिनिधि प्रवेश करेंगे। गेट नं 3 और 4 में वाहन पार्किंग होगी।

खेल मैदान की ओर से प्रवेश करेंगे मुख्यमंत्री
सीएम विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान की ओर से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। मंच पर पहुंचने से पहले वह विक्टोरिया पार्क में बने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्घांजलि देंगे। इसके उपरांत कार्यक्रमों की शुरूआत होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेलवे लिंक मार्ग : सेना सात दिन में एमडीए को हैंडओवर करेगी जमीन

517 करोड़ की 376 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 517 करोड़ रुपये की 376 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारी की जा चुकी है। इनमें नगर निगम की 85 करोड़ की 80 व लोक निर्माण विभाग की 31 करोड़ की 6 परियोजनाओं का भी लोकार्पण शामिल है।

चौराहों को तिरंगे के रूप में सजाया गया
पुलिस लाइन के सामने चौराहे व गेट नंबर दो के सामने चौराहे को भी तिरंगे के रूप में सजाया गया है। नगर निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था की कमान संभाले रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें