बहसूमा। क्षेत्र में गन्ने की फसल में इस समय चोटी बेधक और ब्लैक बग कीटों का प्रकोप फैल रहा है। इस रोग ने किसानों में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह फसल को अधिक नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने इन कीटों से बचाव के उपाय बताए हैं।
गांव शाहपुर में बृहस्पतिवार को हुई किसानों की बैठक में कृषि विशेषज्ञ ठाकुर मुकेश सिंह ने बताया कि चोटी बेधक की रोकथाम के लिए कार्टाप 4जी 7-10 किलोग्राम मात्रा में अच्छी नमी में प्रयोग करें या क्लोरोनिलिप्रोल 8 किलोग्राम प्रति एकड़ अच्छी नमी में ही प्रयोग करें। ब्लैक बग कीट से बचाव के लिए एमिडा 17.8 एसएल की 100 एमएल दवा को 125 लीटर पानी में या बायफेंटरिन दवा 250 एमएल मात्रा में मिलाकर छिड़काव करें।