फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्मशुद्धि, संयम और त्याग का संकल्प लिया

विज्ञापन
सरधना। दशलक्षण महापर्व के दिन श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म की विशेष पूजा-अर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन बृहस्पतिवार को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में उत्तम आकिंचन धर्म की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान की आराधना करते हुए आत्मशुद्धि, संयम और त्याग का संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के चलते मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उत्तम आकिंचन धर्म मनुष्य को बाहरी वस्तुओं के प्रति ममत्व और आसक्ति का त्याग कर आत्मस्वरूप की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजन कर परिग्रह से दूर रहने और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना के साथ धर्म आराधना की। वहीं, मंदिर में भगवान शांतिनाथ का 16 दिवसीय विधान भी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। बृहस्पतिवार को विधान का 14वां दिन रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक विधान में सहभागिता कर भगवान शांतिनाथ की आराधना की और मंगल कामनाएं कीं। दशलक्षण महापर्व के चलते मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक आयोजनों की शृंखला जारी है। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सभासद शानू जैन, राजीव जैन, अक्षत जैन, कुणाल जैन, रजत जैन, पारस जैन, विभोर जैन, हार्दिक जैन, निमित जैन, नमन जैन, अंकित जैन, रजनीश जैन और सचिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें