फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टोलकर्मियों ने कार सवार परिवार से की मारपीट, जेवर छीनने का आरोप

Tue, 13 Feb 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
फतेहपुर थाने पर टोलकर्मियों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचा परिवार। श्रोत जागरुक ग्रा
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रेड़ी गांव में आ रहे कार सवार परिवार के साथ चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन और कानों के झुमके भी झपट लिए। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें टोलकर्मियों के चंगुल से बचाया। सूचना पर पुलिस भी टोल पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रेडी निवासी डाॅ. अजय गुप्ता अपनी पत्नी सुनीता गुप्ता, बेटे अक्षय गुप्ता, लक्ष्य गुप्ता, पुत्रवधू राधिका गुप्ता और बेटी निधि के साथ कार से गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दोपहर तीन बजे जैसे ही ये चमारीखेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो स्थानीय आइडी दिखाने को लेकर टोलकर्मियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने अजय के बेटे के गले से सोने की चैन तथा बेटी के कानों से झुमकी भी छीन लीं। किसी तरह राह चलते लोगों ने उन्हें टोलकर्मियों से बचाया।
इसी दौरान पीड़ित ने अपने गांव में सूचना दी तो वहां से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और तहरीर देकर चार टोलकर्मियों को नामजद करते हुए बेल्ट और पंचों से मारपीट तथा जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर थाने पर टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचा परिवार। श्रोत जागरुक ग्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें