मोदीपुरम। दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई ने शनिवार को टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। दरों में पांच से दस रुपये की बढोतरी की गई है। हालांकि कार और जीप वालों को राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी।
एनएच 58 (दिल्ली-देहरादून ) पर सिवाया गांव के पास में वेर्स्टन यूपी टोल प्लाजा टोल वसूलता है। कंपनी ने एक जुलाई से टोल टैक्स की दरों बढ़ाई हैं। इस बार लोकल व कार-जीप के किराये में वृद्धि नहीं की गई है। मल्टीएक्सल वाहन पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बस-ट्रक पर पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। यह पहली बार है जब एनएचएआई ने न्यूनतम टैक्स बढ़ाया है। हर बार किराये में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा किया जाता था।
वाहन वर्तमान दर नई दर
कार/जीप 110 110
बस/ ट्रक 385 390
मल्टी एक्सल वाहन 620 630
लोकल 25 25
वर्जन
कंपनी ने एनएचएआई के निर्देश पर टोल की नई दर लागू कर दी हैं। यह दर एक जुलाई से लागू हो जायेगी। इस बार लोकल व कार-जीप की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। अन्य वर्ग के वाहनों में भी मामूली बढ़ाेत्तरी की गई है।
प्रदीप चौधरी, प्रबंधक सिवाया टोल प्लाजा