फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को भगवान महावीर की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्री संघ की ओर से रविवार को महावीर जयंती भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर का आयोजन हुआ है। सौरभ जैन सर्राफ के संयोजन में लगाए गए शिविर में 90 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुनि प्रतीक सागर महाराज ने बच्चों को महावीर कथा सुनाई।
मुनि प्रतीक सागर ने बताया कि भगवान महावीर के माता त्रिशला के गर्भ में आने से छह माह पूर्व ही स्वर्ग में सौ धर्म इंद्र का सिंहासन कंपायमान हो गया। इससे उन्हें भगवान के सर्वार्थ सिद्धि से धरती पर अवतरण का आभास हुआ। प्रतिदिन चार बार 3.5 करोड़ रत्नों की वर्षा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बच्चों को जैन धर्म के बारे में बताया। देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराईं। सौरभ जैन, संयक जैन और गौरव जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य मुकेश जैन, अंकित जैन, संचित जैन को मिला। कार्यक्रम में समाज के सुरेंद्र, विनोद, संजय, अनिल, वीरेंद्र, प्रमोद, सुनील रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें