जनपद हापुड़ में हुए कार्यक्रम हस्तिनापुर का प्रतिनिधित्व करते सुनील पोसवाल स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। जनपद हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में शाकुंतलम भारत कार्यक्रम में हस्तिनापुर के एक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं सुनील पोसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज रहे। सुनील पोसवाल ने छात्र-छात्राओं और अतिथियों को महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी के इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर महाभारत और प्राचीन संस्कृति के लिए देश और दुनिया में जाना जाता है। प्रदेश सरकार अब हस्तिनापुर को विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसकी आवाज वह निरंतर उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ कमिश्नर ने हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं को मोटिवेशनल मार्गदर्शन देकर उत्साहवर्धन किया।