मेरठ। सखी वोकेशनल शिक्षा प्रसार समिति की ओर से बृहस्पतिवार को रुड़की रोड स्थित सभागार में तुलसी पूजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को तुलसी का महत्व भी बताया यगा। इसमें मुख्य अतिथि ज्योति सक्सेना, समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव कुसुम शर्मा, संयुक्त सचिव सुप्रिया कंबोज, सह संयोजक प्रीति सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस दौरान वाद-विवाद सत्र भी चलाया गया। मुख्य अतिथि ज्योति सक्सेना और अध्यक्ष संतोष शर्मा ने तुलसी का सांस्कृतिक महत्व बताया। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में आरुष, शिवांश, अयांश, आराध्या, प्रिषा, अर्णव, एना, यतिका, अमायरा सहित अन्य मौजूद रहे।