मोदीपुरम। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मशरूम बीज, खाद्य एवं औषधीय मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें कम लागत में मशरूम के बेहतर उत्पादन के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में उद्यमिता विकास के तहत किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान और छात्रों ने भाग लिया। कुलसचिव डॉ. राम सिंह ने कहा कि मशरूम उत्पादन लाभकारी और पोषणयुक्त व्यवसाय है। इसे कम स्थान और सीमित संसाधनों में भी अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम में संचालक डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. प्रशांत मिश्रा और डॉ. रमेश सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 35 किसानों ने भाग लिया। संवाद