टोक्यो पैरालंपिक का आज से आगाज हो रहा है। टोक्यो में 25 अगस्त से मुकाबले शुरू होंगे। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में यूपी से आठ खिलाड़ी भले ही पदक लेने से चूक गए हों, लेकिन पैरा खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास ललिनाकेरे यथिराज बैडमिंटन, मेरठ के विवेक चिकारा तीरंदाजी, मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान तीरंदाजी, नोएडा के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार एथलेटिक्स, संभल के दीपेंद्र सिंह शूटिंग में चुनौती पेश करेंगे। 27 अगस्त को मेरठ के विवेक चिकारा व मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान मैदान में उतरेंगे। संभल के पैरा शूटर दीपेंद्र 31 अगस्त, गौतमबुद्धनगर डीएम सुहास यथिराज बैडमिंटन स्पर्धा में दो सितंबर व नोएडा के प्रवीण कुमार हाईजंप में तीन सितंबर को पैरालंपिक में हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ी और उनकी प्रतियोगिताएं
मेरठ के विवेक चिकारा - तीरंदाजी में मेंस सिंगल स्पर्धा - 27 अगस्त दोपहर 2 बजे रैंकिंग राउंड
मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान - तीरंदाजी वुमेंस सिंगल स्पर्धा - 27 अगस्त सुबह 9 बजे व मिक्स इवेंट में रैंकिंग राउंड
संभल के दीपेंद्र सिंह - शूटिंग 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा - 31 अगस्त 11 बजे क्वालीफाई राउंड
डीएम सुहास यथिराज - बैडमिंटन सिंगल स्पर्धा - 2 सितंबर सुबह 5:30 बजे से मुकाबला
नोएडा के प्रवीण कुमार - हाई जंप मेंस - 3 सितंबर सुबह 7:30 बजे