फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें, आज यातायात रहेगा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दिल्ली रोड पर बाधित रहेगा यातायात, रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मेरठ। पदयात्रा को देखते दिल्ली रोड और हाईवे पर यातायात बाधित रहेगा। दिल्ली रोड पर रोडवेज बसों का भी डायवर्जन किया गया है।
यात्रा बेगमपुल, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, एचआरएस चौक, शॉप्रिक्स तिराहा, रिठानी, परतापुर तिराहे से मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी से गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करेगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि मेरठ की सीमा में चार टीआई समेत 42 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जीरो माइल से दिल्ली रोड तक यातायात बाधित हो सकता है। शहर में दिल्ली रोड पर यात्रा से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक रोडवेज बसें नहीं आ-जा सकेंगी। परतापुर बाईपास होते हुए सरधना फ्लाईओवर से थाना कंकरखेड़ा के सामने से होते हुए कैंट क्षेत्र में जादूगर चौराहा होते हुए भैसाली अड्डे पर जाएंगी। भैसाली से इसी मार्ग से बसें जाएंगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि यात्रा में 150 से अधिक छोटे और अन्य वाहन शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें