फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज विकासखंड कार्यालय पर जन समस्याएं सुनेंगे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। विकासखंड कार्यालय पर सोमवार को बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान जन समस्याएं सुनेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने बताया कि विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद चंदन चौहान सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर जनता दरबार आयोजित होगा जिसके माध्यम से वह यहां पर आने वाले फरियादियों की हर समस्या सुनेंगे। हस्तिनापुर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से विकास कार्यों को लेकर लगातार सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा रही थी। विकासखंड की ओर से भी विकास कार्यों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। छह महीने से खंड विकास कार्यालय के मनरेगा राज्य वित्त आदि योजनाएं आगे नहीं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर लोग बड़ी संख्या में खंड विकास कार्यालय पर लगने वाले जनता दरबार में सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें