फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक राज्य में कार्यरत है एनसीसी कैडेट्स : मेजर सुनील शर्मा

Sun, 26 Oct 2025 08:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीएन पीजी कॉलेज में रविवार को यूथ एक्स एनसीसी कैडेट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुरातन एनसीसी कैडेट्स मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रिटायर मेजर सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। सुनील शर्मा ने कहा कि मेरे कार्यकाल के एनसीसी कैडेट्स प्रत्येक राज्य में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीएस यादव, संजीवेश्वर त्यागी, डाॅ. सुशील कुमार सिंह ने किया। संचालन मोहसिन खान ने किया। पूर्व एनसीसी कैडेट्स रीना राघव, शिखा गोयल, प्रियंका भारद्वाज, पायल शर्मा ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया। सुनील शर्मा ने अपने 30 वर्षों के सेवा काल एवं कैडेट्स की सफलता के बारे में बताया। गिरीश शुक्ला, केएल बत्रा, अमित करहाना, अनुज राठी, प्रदीप,कैलाश बिष्ट, डॉ. हरीश कुमार, डॉ तरुण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें