फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नौ करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आज नौ करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र में गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए हंसापुर परसापुर के समीप लगभग नौ करोड़ की परियोजना का शिलान्यास बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ऑनलाइन करेंगे, जिसकी सभी तैयारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पूरी कर ली है। इसका मंगलवार को ट्रायल किया गया।
खादर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने गत वर्ष फतेहपुर प्रेम के समीप कटाव निरोधक तटबंध के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। जिसका कार्य तीव्र गति से चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक के प्रयास से प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ की एक और परियोजना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन ने बताया कि परियोजना के तहत एक किमी का कटाव निरोधक तटबंध हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के गाव हंसापुर परसापुर के समीप बनेगा। वहीं एक किमी का कटाव निरोधक तटबंध परीक्षितगढ़ के कुंडा गांव के समीप बनाया जाएगा। मंगलवार को सभी कार्यों की समीक्षा प्रशासनिक अधिकारियों ने की। बुधवार को इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक और जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें