फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का बाजार करेगा हफ्तेभर की जरूरत पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज का बाजार करेगा हफ्तेभर की जरूरत पूरी
विज्ञापन

मेरठ। शहर के ज्यादातर बाजार आज से खुले जाएंगे। दायें-बायें नियम के चलते आधी दुकानें खुल रही हैं। सदर, आबूलेन, बेगमपुल के व्यापारियों की पिछले तीन दिनों में कोई खास बिक्री नहीं हुई। आज रविवार के बाजार पर ही शहर का पूरा कारोबार टिका होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली तक माल की सप्लाई करने वाले प्रमुख खंदक बाजार और शहर का सराफा बाजार भी खुल जाएगा। ऐसे में कारोबार पुन: रफ्तार पकड़ना शुरू कर देगा। तीन दिन में शहर के बाजारों में लगभग 10 करोड़ के आसपास सेल हुई है। व्यापारियों का मानना है कि आज अगर बाजार अच्छा चला तो सेल 30 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
बाजार में तीन दिन से छाई खामोशी व्यापारियों के हौसले को प्रभावित कर रही थी। एक व्यापारी की औसतन बिक्री पांच हजार का आंकड़ा पार नहीं कर रही थी। कुछ ब्रांडेड शोरूम ने जरूर एक लाख रुपये के आंकड़े को पार किया। आज के बाजार पर हर व्यापारी की नजर टिकी हुई है। शहर की परंपरा के अनुसार सदर, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड सहित शहर के बाहरी बाजार भी रविवार को अच्छा करोबार करते हैं। व्यापारियों का मानना है कि रविवार की सेल उनकी पूरे हफ्ते की डिमांड को पूरा कर देती है।
विज्ञापन

बाजार में शुरू हुई खरीदारी
विवाह में 30 लोगों की लिमिट के चलते कारोबार ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। शादियों के अंतिम माह जून में बहुत से लोग शादी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, रेेडीमेड, शेरवानी, किड्स वेयर, लहंगा, साड़ी, कास्मेटिक्स कंज्यूमर ड्यूरेबल, फर्नीचर आदि बाजारों में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया है। हिंदू और मुसलिम दोनों ही समुदाय के लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं।
शादी के लिए कर रहे खरीदारी
सदर बाजार स्थित स्पार्की शोरूम के संचालक अतुल बंसल का कहना है कि बाजार में ज्यादातर लोग विवाह आदि मांगलिक आयोजनों की तैयारी कर रहे हैं। रेडीमेड में जींस, शर्ट और टीशर्ट की सेल हुई है। दो दिन से बाजार डाउन रहने के बाद शनिवार को सेल उठी है। हालांकि, बाजार में अब तेजी आने की पूरी संभावना है।
बाजार में आज अच्छी डिमांड आने की संभावना
आबूलेन बाजार स्थित रीवा शोरूम के संचालक निकुंज बंसल का कहना है कि शहर के बाजारों में आज अच्छी सेल होने की संभावना है। लोगों तक जानकारी पहुंच गई है। अब बाजार खुल चुका है। व्यापारी भी सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को अपना रहे हैं। गर्मियों के प्रोडक्ट की सर्वाधिक डिमांड है।
कुछ दुकानों पर काफी संख्या में पहुंचे ग्राहक
सोहनलाल शंकरलाल एंड संस के संदीप कुमार का कहना है कि सदर बाजार के ज्यादातर शोरूम में सामान्य बिक्री हो रही है। अब बाजार उठान की तरफ है। हमें इस कोरोना को पार पाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना होगा। व्यापारी भी पूर्ण सावधानी बरत रहे हैं।
जूतों की डिमांड नार्मल
पंकज शूज के राकेश कुमार का कहना है कि बाजार में पार्टी वेयर शूज और सैंडल की खरीदारी शुरू हो गई है। अभी तक लोग सिर्फ फार्मल शूज की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में बाजार में अच्छी डिमांड आने की संभावना है। दायें, बायें के नियम का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।
मिष्ठान के आने लगे आर्डर
बेगमपुल स्थित कलकत्ता स्वीट्स के गौरव गुप्ता का कहना है कि कलकत्ता बाजार में मिष्ठान ऑनडिमांड सप्लाई किया जा रहा है। राइट व लेफ्ट के नियम के कारण मिष्ठान बनाकर रखना घाटे का सौदा है। समय के साथ माल की डिमांड बढ़ेगी। शादी आदि मांगलिक आयोजनों की तैयारी के चलते बाजार में आर्डर आने लगे हैं।
विज्ञापन

फर्नीचर आदि की भी आ रही डिमांड
आबूलेन के प्लाईवुड व्यापारी संजय माहेश्वरी का कहना है कि बाजार में आने वाले लोग फर्नीचर बेड, सोफा आदि की डिमांड कर रहे हैं। कुछ लोगों ने घरों में कारपेंटर से कार्य कराना शुरू कर दिया है, जिसके लिए प्लाईवुड और हार्डवेयर का सामान खरीदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें