फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड:- आज तुम्हारा दिन है, कल मेरा है, सबके दिमाग ठीक कर दूंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन का शव सड़क से हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में तनातनी, एसपी देहात ने दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। गणेशपुर तिराहे पर नितिन नागर के शव को मवाना-बिजनौर मार्ग से हटाने को लेकर शनिवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई। ग्रामीण शव हटाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भीड़ को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘आज तुम्हारा दिन है, कल मेरा है। सबके दिमाग ठीक कर दूंगा।’ उन्होंने कहा कि मौके पर हो रही गतिविधियों की वीडियो बनाई जा रही है।

एसपी देहात ने धरने पर बैठे लोगों को समझाते हुए कहा कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है। उन्होंने बाहर से आए लोगों पर माहौल खराब करने और राजनीति करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए युवाओं और उनके परिजनों को भी चेताया। कहा, इसे चेतावनी समझें या सुझाव, बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है और उन्हें आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


आश्वासन से भड़का जनआक्रोश, बुलडोजर कार्रवाई को बताया खानापूर्ति

मुख्य आरोपी मिट्ठू के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, लेकिन आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई महज खानापूर्ति तक सीमित रही। ग्रामीणों के मुताबिक, केवल आधी रेलिंग तोड़ी गई। घटना के बाद आरोपी का परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है। इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नितिन का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें