मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में मंगलवार को आईएमसीटीएफ संस्था की बैठक हुई। आईएमसीटीएफ के दिल्ली प्रांत संयोजक विष्णु शंकर ने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। सभी विद्यालयों को खुद को एआई से जोड़कर काम करना होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने संस्था के विभाग संयोजक कमल कांत, प्रशांत कुमार, प्राची सिंह, रंजना गौड़, यशवंत सिंह चौहान आदि का स्वागत किया। उन्होंने आईएमसीटीएफ के सभी छह प्रकल्प वन एवं वन्य जीव संरक्षण, पारिस्थितिकी संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना, महिलाओं का सम्मान, राष्ट्रभक्ति जागरण के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर राकेश कुमार, कुशलपाल सिंह, विक्रम सिंह, अनुपम निधि, वंदना सिंह, अंबिका देवी आदि मौजूद रहे।