मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी और एलएलबी में एडमिशन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। पीजी कोर्सों और एलएलबी में जहां बृहस्पतिवार को पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि थी, इसे बढ़ाकर शुक्रवार तक कर दिया गया है। पीजी की दूसरी मेरिट दो दिन के भीतर जारी होगी। एडमिशन इतने कम हो रहे हैं कि यूजी-पीजी-एलएलबी की दो लाख 60 हजार सीटों में अभी भी एक लाख 35 सीटें खाली पड़ी हैं।
बृहस्पतिवार को यूजी-पीजी और एलएलबी में 6767 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। अब तक सभी कोर्सों में 123259 दाखिले हुए हैं। यूजी में 90 हजार के करीब सीटें खाली हैं। सीसीएसयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एलएलबी और पीजी कोर्सों में पहली मेरिट की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को थी, इसे बढ़ाकर शुक्रवार तक कर दिया गया है। जो छात्र-छात्राएं अपने ऑफरलेटर डाउनलोड नहीं कर पाए थे, वे शुक्रवार को डाउनलोड कर सीटों की उपलब्धता वाले कॉलेजों में जमा करा दें। बीपीईएस में पंजीकृत एवं 14 दिसंबर को हुए फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण होने छात्र-छात्राएं 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
22 दिसंबर के बाद कोई एडमिशन नहीं होगा। इसके साथ ही बीए में एकल विषय के साथ लेटरल एंटी के एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने ऑफर लेटर 18 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच डाउनलोड कर लें। इनके एडमिशन भी 21 दिसंबर तक ही किए जाएंगे। यूजी के अन्य कोर्सों में शुक्रवार को एडमिशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। पीजी कोर्सों जहां एडमिशन की गति बहुत धीमी है। एलएलबी में 16220 सीटों पर अब तक पहली मेरिट से 7113 एडमिशन हो चुके हैं।
यूजी में अब तक हुए एडमिशन
कोर्स कुल सीटें एडमिशन
बीए 83408 48362
बीकॉम 32060 15820
बीएससी बायो 13950 6479
बीएससी मैथ 15397 6469
बीएससी स्टेक्टिस 825 586
बीए-एलएलबी 8280 5656
बीबीए 17260 6977
बीसीए 15860 6401