फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पृथ्वी से 17 डिग्री ऊपर दिखेगा धूमकेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब शाम 6 बजे से दिखाएगा लाइव, तीन दिन तक रहेगा बेहद पास
विज्ञापन

मेरठ। धूमकेतु नियोवाइज आज (मंगलवार) सूरज और धरती दोनों के बेहद करीब होगा। आकाश की इस अविस्मरणीय घटना को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है। जिला विज्ञान क्लब ने सुशांत सिटी स्थित कार्यालय पर शाम 6 बजे से धूमकेतु दिखाने की तैयारी कर ली है। क्लब इसका लाइव प्रसारण भी करेगा।
धूमकेतु नियोवाइज इन दिनों सूरज के करीब आ रहा है। 21 जुलाई को यह सबसे अच्छा दिखाई देगा। आज यह पृथ्वी से करीब 10 करोड़ किमी और सूर्य से करीब चार करोड़ किमी होगा। इस शताब्दी में पहली बार नंगी आंखों से विरल किस्म के धूमकेतु को देखने का अवसर मिला है। इस धूमकेतु का नाम सी/2020 एफ-3 है। तीन जुलाई को यह सूर्य के सबसे निकट पहुंचा था। 22 जुलाई को 10.3 करोड़ किमी. दूरी पर यह पृथ्वी के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि धूमकेतु उत्तर से पश्चिम की ओर जा रहा है। इसी दिशा में यह दिखाई देगा। आज यह पृथ्वी से 17 डिग्री ऊपर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे धूमकेतु, स्पेस यान व अन्य ग्रहों को देखना चाहे वे मंगलवार को जिला विज्ञान क्लब कार्यालय आ सकते हैं। क्लब की वेबसाइट व सोशल मीडिया पेज पर लाइव भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें