फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीबी से बचाव के लिए संक्रमित के परिजनों को भी लेनी होगी दवा

Sun, 22 Sep 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टीबी से पीड़ित मरीज के परिजनों को बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए दवा लेनी होगी। जिससे परिवार में किसी और सदस्य में यह बीमारी न फैले। बच्चों को छह महीने और बड़ों को दवा तीन महीने लेनी होगी। क्योंकि टीबी बीमारी हवा के जरिए संक्रमित कर सकती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना चाहती है। इसको देखते हुए टीबी मरीजों को तमाम योजनाएं चलाकर लाभांवित किया जा रहा है। मरीजों को हर महीने 500 रुपये मिलते हैं। इसके बाद भी टीबी बीमारी कम नहीं हो पा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को सुरक्षा के दायरे में लाया जा रहा है। जिले में करीब 6500 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। 270 मरीज मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) के है। टीबी मरीजों की देखरेख और दवा आदि देने के लिए परिवार का व्यक्ति ही उसकी तिमारदारी में रहता है। जिससे यह खतरा परिवार के सदस्यों को भी बन जाता है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के साथ परिवार को सुरिक्षत करने का फैसला लिया है। टीबी मरीज के साथ परिवार के लोगों को भी दवा दी जाएगी। शून्य से 14 साल के बच्चों को छह महीने तक रोजाना एक गोली खानी होगी, जबकि उससे बड़ों को तीन महीने दवा खाएंगे। उन्हें एक सप्ताह में तीन गोली मिलेगी। उन गोलियों को एक ही दिन में लेना होगा।
विज्ञापन

टीबी मरीजों के परिजनों को भी बचाव के लिए दवा खिलाई जाती है। बच्चों और बड़ों का कोर्स अलग-अलग है। जिले में 6500 मरीज है, जिनका इलाज चल रहा है।

-डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें